Breaking News

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की मौतय कई घायल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरसराय सरसेडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
      एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, ललितपुर जिले के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ललितपुर के तालबेहट के मौली गांव निवासी बबलू (49) अपने पुत्र दीपक (18) और छोटू (12) समेत छह अन्य के साथ गुरसराय के सरसेड़ा गांव में कटाई के लिए निकला था। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही सरसेड़ा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जाकर पलट गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छोटू और दीपक की मौत हो गई, जबकि रास्ते में पिता बबलू की मौत हो गई। जबकि संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES