Breaking News

ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से जीजा की मौत साला घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
सोनभद्र। सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर मारने से हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साला गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि नंदना गांव निवासी सुनील कुमार (27) अपने साले प्रमोद यादव (24) के साथ बिजौली गांव आया था। बुधवार की सुबह दोनों घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई। प्रमोद गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे आनन- फानन जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करने का प्रयास किया।
सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई के लिए चैकी प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से अवगत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES