Breaking News

गोरखपुर में व्यापारी हत्या : योगी का इकबाल अपराधियो के सामने नतमस्तक – प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 29 सितम्बर। गोरखपुर को देखने गए कानपुर के व्यापारी की होटल में पुलिस द्वारा पीट पीटकर की गयी हत्या की कड़े शब्दों में निंदा और घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेविका श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने में भूमिका निभाते हुए अपराधियो को सत्ता संचालन का अधिकार दे चुकी है और उनकी पुलिस पूरी तरह सभ्य समाज को आक्रांत करने उनके साथ लूटपाट और हत्या करने में जुटी है।
कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती गुप्ता ने कहा कि योगी का इकबाल अपराधियो के सामने नही बचा, वह उनके समक्ष नतमस्तक है, कभी उनके पुलिस अधीक्षक व्यापारियों की हत्या करते है, कभी अपहरणकर्ताओं को फिरौती देने के लिये उनकी पुलिस गरीब का घर बिकवा कर धन स्वयं हड़प जाती है, और एक परिवार का युवा और उसकी संपत्ति भी छीन जाती है। उंन्होने कहा कि व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्यारे पुलिसकर्मियों के विरुद्ध फास्टट्रैक कोर्ट गठित कर मुकदमा चलाया जाए और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राज्यपाल ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हस्तशिल्प विश्वविद्यालय की स्थापना पर दिया जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES