Breaking News

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविरों में एंकर नविका कुमार के खिलाफ फ़ैल रहा आक्रोश – प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 29 सितम्बर। टाइम्स नॉउ की एंकर नविका कुमार द्वारा राहुल गांधी के प्रति के प्रति जो भाषा का प्रयोग किया गया उसको लेकर कांग्रेसजनों में भड़का आक्रोश प्रदेश कांग्रेस द्वारा जोनवार चलाये जा रहे प्रशिक्षण शिविरों में देखने को मिला। प्रशिक्षण शिविर का मीडिया मैनेजमेंट देख रहे कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि आज कांग्रेस के सभी प्रशिक्षण शिविरों में टाइम्स नॉउ एंकर नविका के साथ ही अर्णव गोस्वामी पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा है। सभी प्रशिक्षिकों एवं कांग्रेस नेताओं ने अपने उदबोधन में विगत् सात सालों में केन्द्र की गलत नीतियों से मीडिया क्षेत्र में बढ़े इस प्रकार के समाज विरोधी फर्जी चैनलों और पत्रकार को अनियमितता के तहत सरकारी आर्थिक मदद देने का आरोप केन्द्र की मोदी सरकार पर लगाया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि विवादास्पद पत्रकार अर्णव गोस्वामी और नविका कुमार पर सुप्रसिद्ध लेखिका और शोधकर्ता डॉ. कोटा निलिमा ने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। सुप्रीम कोर्ट में डॉ. कोटा ने समाचार कवरेज और बहस की सामग्री का मूल्यांकन कर टीवी डिबेट के माध्यम से इन दोनों विवादास्पद एंकरों पर जो रिपोर्ट प्रस्तुत की है, वह बताती है कि 32 सप्ताह की समाचार सामग्री, 55 घण्टे के प्रोग्राम, 76 डिबेटों का विशलेषण किया है, जबकि टाइम्स नॉउ की नविका कुमार 24 दिनों की न्यूज सामाग्री, 20 घण्टे के प्रोग्राम और 32 डिबेट का विशलेषण शामिल किया गया है। इस विशलेषण से पता चलता है कि इन दोनों एंकरों की न्यूज कवरेज और टीवी डिबेट का तरीका और भाषा अत्यंत जहरीली और ध्रुवीकरण की रही है। जिसमें इन दोनों पत्रकारों की भाषा, व्यवहार चरित्रहरण, अश्लील मजाक के मामले को भी सुप्रीम कोर्ट ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES