Breaking News

नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम हेतु दिए दिशा निर्देश

– यूजर चार्ज वसूली में वृद्धि किये जाने हेतु भी किया गया निर्देशित
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम द्वारा संचारी रोग रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।संचारी रोग रोकथाम के दृष्टिगत नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त एस. एफ.आई. को प्रातः 05 बजे से 07 बजे तक एंटी लार्वा, फागिंग, जल जमाव रोकथाम, बेहतर साफ सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया है।आज नगर आयुक्त महोदय द्वारा विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
उक्त के क्रम मे नगर आयुक्त द्वारा स्वयं क्षेत्र में निकलने के साथ-साथ समस्त अपर नगर आयुक्त एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वार्डों मे औचक निरीक्षण करने को आदेश दिए गए। उक्त के अतिरिक्त यूजर चार्ज की वसूली मे वृद्धि किये जाने हेतु भी सम्बन्धितों को आदेशित किया गया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES