Breaking News

विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा का अभ्यास वर्ग संपन्न

– विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति के प्रशिक्षण वर्ग का समापन
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा मातृशक्ति का अवध प्रांत का तीन दिवसीय संस्कार एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण वर्ग राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में स्थित दिगंबर जैन मंदिर के संत भवन में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने वर्तमान समय मे महिलाओं की सामाजिक एवं पारिवारिक भूमिका के विषय पर जानकारी दी। मातृशक्ति के कार्यक्रम में मातृशक्ति की क्षेत्र संयोजिका कल्पना दीदी बहनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि लव जिहाद जैसे विषय पर बहनों को जागरूक रहना चाहिए। संस्कार की दृष्टि से हर ग्राम व बस्ती में संस्कार केंद्र खोले जाए। तृतीय सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष ईशा मित्तल ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में स्वावलंबन कार्य भी किये जायेंगे। प्रत्येक वर्ष हजारों बहनो को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के समापन सत्र में मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका मीनाक्षी ताई का उद्बोधन हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन में देश में चल रहे मतदान पर्व पर शत-शत मतदान करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रान्त संयोजिका दीप्ति सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री देवेंद्र विभाग मंत्री योगेश प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, लखनऊ पूर्व जिला के जिला कार्याध्यक्ष वीरेंद्र, मंत्री अमित अरोड़ा, प्रांत कोषाध्यक्ष अलोपी शंकर, कार्यालय प्रमुख संतोष सहित सैकड़ों बहनें उपस्थित थी।

Check Also

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES