Breaking News

अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं ने महिला के खिलाफ दी शिकायत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने बिसरख थाने में शिकायत दी है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में दी गई शिकायत में पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के मुताबिक, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क, ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने कथित तौर पर अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि महिला की कथित टिप्पणी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
अक्षय चौधरी ने बताया कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा जनप्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला को अपनी टिप्पणी के लिए अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास करती है तथा किसी भी व्यक्ति की ओर से की गई अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन नहीं करती। पुलिस प्रशासन से शिकायत पर निष्पक्षता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है। शिकायत देने के दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी, छात्रसभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, पूर्व छात्रसभा जिलाध्यक्ष हैप्पी पंडित, अमन भाटी और जिला सचिव इमरान मलिक समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

पति को नशीली गोलियां देने का आरोप, प्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES