Breaking News

अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म लेडी किलर का ऐलान

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर यूं तो अब तक कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में अब तक सुपरस्टार वाला तबका नहीं मिला है और उसके लिए उनका गिरता करियर ग्राफ जिम्मेदार रहा है। उनकी पिछली फिल्म भूत पुलिस भी दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। हालांकि, अर्जुन के पास काम की कमी नहीं है। अब अर्जुन एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।
अर्जुन जल्द ही लेडी किलर नाम की एक फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की जानकारी दी है। अर्जुन ने फिल्म का पहला पोस्टर प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा, इसमें रोमांच है, रोमांस है, इमोशन है और सस्पेंस भी है। लेकर आ रहा हूं आपके लिए फिल्म द लेडी किलर। यह एक शानदार प्रेम कहानी है और मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है।
अर्जुन ने आगे लिखा, मुझ पर भरोसा करने के लिए निर्देशक विकास बहल का बहुत-बहुत शुक्रिया। मतलब यह कि इस फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। अर्जुन ने अपने पोस्ट के जरिए यह भी बताया है कि उनकी इस फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह और कृष्णा कुमार मिलकर बना रहे हैं। पोस्टर में अर्जुन का लुक देखते ही बनता है। इसे देख लग रहा है कि फिल्म में उनकी भूमिका काफी संजीदा होने वाली है।
अर्जुन पिछले काफी समय से फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म एक विलेन के निर्देशन की कमान संभाली थी। एकता कपूर और भूषण कुमार फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पटानी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। एक विलेन रिटर्न्स 11 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Check Also

भोजपुरी में पहली बार ब्लूज प्रोग्रेशन संगीत का प्रयोग: मनोज भावुक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। मनोज भावुक के गीत “राह बाटे कठिन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A