Breaking News

उत्तर रेलवे 17 अक्टूबर से स्पेशल कैम्पेन 4.0 के तहत तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाएगा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे 17 अक्टूबर से स्पेशल कैम्पेन 4.0 के तहत तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाएगा। यह विशेष स्वच्छता अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में स्टेशन पर, कारखानों, प्रमुख कोचिंग डिपो, माल डिपो, एवं ईएमयू/ एमईएमयू शेड में चलाया जाएगा
उत्तर रेलवे 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक स्पेशल कैम्पेन 4.0 के तहत 3 दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाएगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. वर्मा ने अधिकारियों को इस तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान में सभी प्रमुख स्टेशनों, कारखानों, और डिपो में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि यह अभियान व्यापक और प्रभावशाली हो। यह स्वच्छता अभियान नामित किए गए वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेडध्कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड अधिकारी की देखरेख में चलेगा।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान, नामित अधिकारियों द्वारा स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग, प्लेटफार्म, कार्यालय, शौचालय, विश्राम कक्ष, स्टेशन सीमा क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक, फुट ओवर ब्रिज, फूड स्टॉल आदि शामिल होंगे। 10 सबसे गंदे स्थानों की पहचान करते हुए एक विस्तृत निरीक्षण नोट तैयार किया जाएगा, जिसमें साफ किए जाने वाले कूड़े की अपेक्षित मात्रा, निपटाए जाने वाले स्क्रैप की अपेक्षित मात्रा, साफ किए जाने वाले स्थान आदि जैसे विवरण होंगे। यह स्वच्छता अभियान उत्तर रेलवे के सभी विभागों में क्रियान्वित होने वाला एक समावेशी अभ्यास होगा।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *