वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। UP DGP प्रशान्त कुमार ने बुधवार को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय/ विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा तैयार A Collection of Standerd Operating Procedures for Crime scene Investigation बुकलेट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ADGP अभियोजन, ADGP स्थापना, ADGP तकनीकी सेवाएँ, ADGP अपराध व निदेशक FSL UP एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तीन नवीन अधिनियमों के क्रियान्वयन में भारतीय न्याय संहिता/ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिताध्भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों के तहत वर्णित अपराधों हेतु वैज्ञानिक विधियों से घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किये जाने तथा बीट अधिकारियों, पर्यवेक्षक, विवेचकों की सहायता हेतु व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाने के उद्देश्य से तकनीकी सेवाएँ, मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देशन में विधि विज्ञान प्रयोशाला उ०प्र० द्वारा SOPs बनाई गयी। इसमें Forensic Evidence को घटनास्थल से निर्धारित विधियों के तहत संग्रहण, पैकेजिंग, प्रेषण एवं संरक्षण किया जाना सम्भव होगा। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान चेन आफ कस्टडी बनाये रखना भी साक्ष्य की अखण्डता के लिए अनिवार्य है।यह एस०ओ०पी० संकलन विभिन्न अपराधों से सम्बन्धित अपराध स्थल जॉच की प्रक्रिया अन्वेषण एवं अभियोजन में पुलिस अधिकारियों हेतु एक उत्कृष्ट मार्गदर्शिका होगी। एस०ओ०पी० जाँच एवं विवेचना अधिकारियों के साथ ही पर्यवेक्षकों को सरंचनात्मक स्थिरता एवं स्पष्टता प्रदान करेगी जो अपराध के अन्वेषण, नियंत्रण एवं अभियोजन के लिए सार्थक सिद्ध होगी। उत्तर प्रदेश में विभिन्न फील्ड यूनिट के कर्मचारियों एवं जॉच अधिकारियों को इस एस०ओ०पी० से लाभ मिलेगा और आपराधिक घटनाओं में वैज्ञानिक तरीकों के साथ अपराध स्थल प्रबन्धन कर सकेंगे।