Breaking News

‘फ्लाइट्स को फर्जी धमकी, मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 6 एफआईआर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों में एक दर्जन विमानों में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं। लेकिन एक के बाद एक इस तरह की झूठी धमकी को लेकर अब गृह मंत्रालय सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने MoCA और BCAS के साथ फर्जी बम धमकियों पर चर्चा की। दिल्ली पुलिस ने पिछले तीन दिनों में कई घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने धमकी से संबंधित 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
डीसीपी एयरपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बम धमकियों से जुड़ी सात घटनाओं पर कार्रवाई की है। पूरी तरह से जांच और निरीक्षण के बाद सभी धमकियों के फर्जी होने की पुष्टि हुई। दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाने और यात्रियों और एयरपोर्ट संचालन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन झूठे अलार्मों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बम खतरा आकलन समिति द्वारा स्थिति पर मंथन किया जा रहा है और डवब्। कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर फर्जी कॉल करने वालों की पहचान कर उन्हें “नो-फ्लाई लिस्ट” में शामिल करने का फैसला किया है।
बुधवार को भी दो फ्लाइट्स (अकासा एयर और दूसरी इंडिगो) को बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली। पिछले तीन दिनों में यह 12वीं घटना है. इससे पहले, मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सोशल मीडिया पर बम की फर्जी धमकी मिलने के के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था। करीब 200 यात्रियों और चालक दल को लेकर यह फ्लाइट मंगलवार रात मुंबई से रवाना हुई थी। बुधवार को इस धमकी की पुष्टि फर्जी निकली।

Check Also

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II की असम से शुरुआत करेंगे अमित शाह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES