Breaking News

स्थानान्तरित शिक्षकों को वेतन न दिए जाने के विरोध में संघ ने ज्ञापन दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लेखाधिकारी द्वारा 60 स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा 35 विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन बिल पारित न किए जाने के विरोध में जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 03 बजे प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग करेगे। जिला संगठन के इस निर्णय से बुधवार को संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, कोषाध्यक्ष आर0पी0 सिंह एवं आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डा0 प्रदीप कुमार, उप-शिक्षा निदेषक रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को अवगत कराया और ज्ञापन सौपा और लेखाधिकारी प्रदीप कुमार को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं महेश चन्द्र ने बताया कि शिक्षाधिकारियों ने लेखाधिकारी से वार्ता कर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित कराये जाने के लिए आश्वस्त किया।

Check Also

स्वास्थ्य से खेती तक माइक्रोबायोम तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार, तैयार हुआ प्लान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नदियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *