Breaking News

मिशन शक्ति-5.0 हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम, कलेक्ट्रेट सभागार, लखनऊ में बुधवार को मिशन शक्ति-5.0 (महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन) हेतु बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेषन अधिकारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक षिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त एवं मण्डलीय तकनीकी रिसोर्स पर्सन, बाल संरक्षण उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को कार्य-योजना के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही उक्त अभियान के अन्तर्गत समस्त ग्राम-पंचायतों में गतिविधियों का आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित करने के साथ ही एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये गये तथा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी तथा रिपोर्टिंग संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि सभी विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है। हर कार्यक्रम की रूप रेखा जिले से जारी की जाएगी। उसी के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति फेस 5 का वृहद स्तर पर होर्डिंग, बैनर व पैम्फलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाए।

Check Also

2027 से पहले लखनऊ में उठा बड़ा सियासी सवाल—कुर्मी मुख्यमंत्री कब?

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES