Breaking News

’’मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ’’बाल संवाद कार्यक्रम’’ आयोजित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 नवंबर। बतातेे चलें कि ’’मिशन शक्ति’’ (फेज-04) विशेष अभियान का शुभारम्भ शारदीय नवरात्र पर्व पर दिनांक 14-10-2023 को किया गया था।
’’मिशन शक्ति’’ (फेज-04) के अन्तर्गत आज दिनांक 09.11.2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के नेतृत्व में ’’बाल संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) से प्रभावित P.M.केयर फाॅर चिल्डेªन योजना एवं अन्य योजना से आच्छादित बच्चों के साथ उनके भरण पोषण, गुणवत्तापरक शिक्षा, संरक्षण तथा आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ’’बाल संवाद’’ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं परिवारों की चुनौतियाॅ व आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें मूलभूत सहायताए उपलब्ध कराये जाने पर विचार-विर्मश किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता के दौरान उन्हें परीक्षा के कारण उत्पन्न होने वाले तनाव से मुक्त करने के साथ ही शान्त मन व पूर्ण ऊर्जा के साथ परीक्षा में शत्प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के दृष्टिगत उन्हे प्रोत्साहित करते हुए  प्रधानमंत्री द्वारा हस्त-लिखित पुस्तक ’’एक्जाम वारियर्स’’ पुस्तक भेंट की गयी।
जिलाधिकारी ने दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ मिठाईयाॅ व उपहार भंेट करते हुए उन्हें दीपावली पर्व सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल मनाने के सुझाव प्रदान किया गया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *