Breaking News

इन्दिरा जी के देश के विकास में योगदान को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता: प्रमोद तिवारी, सांसद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारत-रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं सांसद (राज्यसभा) प्रमोद तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जयन्ती कार्यक्रम पर सर्वप्रथम श्रीमती इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
    संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इन्दिरा जी बहुमुखी प्रतिभा के साथ दृढ़ इच्छा शक्ति रखने वाली थीं और वह विश्व पटल आयरन लेडी के रूप में जानी जाती थीं। इन्दिरा जी ने देश के विकास में जो अपना बहुमूल्य योगदान दिया है उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। उन्होने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवीपर्स को खत्म किया, भूमिहीन खेतिहर किसानों को भूमि का स्वामित्व प्रदान करने जैसे तमाम ऐसे निर्णय लिये तथा देश को राजनीतिक, आर्थिक एवं सामरिक क्षेत्र में जो मजबूती प्रदान की उसी का परिणाम है कि आज देश उत्तरोतर प्रगति कर रहा है।
जयन्ती कार्यक्रम में श्याम किशोर शुक्ल पूर्व विधायक, दिनेश कुमार सिंह, सतीश अजमानी, राजबहादुर, मुकेश सिंह चैहान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डा0 शहजाद आलम, दीपक शिवहरे, आंेकारनाथ सिंह, संजय दीक्षित, डा0 लालती देवी, सुशीला शर्मा, संजय सिंह, सुशील तिवारी सोनू पंडित, जे0पी0 मिश्रा, रमेश मिश्रा, के0डी0 शुक्ला, आलोक सिंह, किरन शर्मा, सुशीला सोनकर, राकेश पाण्डेय सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES