Breaking News

विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश का Diabetes Walkathan

वेब वार्ता ( न्यूज एजेंसी) / अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। विश्व मधुमेह दिवस एवं एमडी मल्टीप्ल डायबिटीज वीक के अंतर्गत लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश के फाउंडर चेयरपर्सन लायन जीपी गुप्ता ने मैक्स हॉस्पिटल के साथ एक डायबिटीज स्ट्राइड वाक एवं निशुल्क डायबिटीज चेक अप कैंप का आयोजन किया। निशुल्क डायबिटीज कैंप में ब्लड शुगर ,बीपी, Hb1AC, आरबीएस, एवं थायराइड की जांच की गई जिसमें 155 लोगों ने सभी जांचों का लाभ उठाया।
लायन अंजू गुप्ता लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश ने बताया कि वॉक में लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश की रीजन चेयर पर्सन लायन स्मिता सिंह ने अपनी उपस्थिति से सबको उत्साहित किया। लायंस क्लब प्रकाश के सदस्य अध्यक्ष, ट्रेजडार के अलावा लायन लवली गांधी, ’कपूरथला के लायन पी के चैधरी, बृजेश सिंह, लखनऊ सेवा क्लब से लायन सुधाकर रस्तोगी, प्रतिष्ठा क्लब से स्मिता सिंह, लायन रूपाली ,अमन क्लब से लायन सुनीति, राधिका कोचर, आकांक्षा से लायन आनंद अरुणेश, सेंचुरी से लायन डॉक्टर रमाशंकर ,अलका भट्टाचार्य अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने अपने उपस्थिति से स्ट्राइड वॉक को सफल बनाया कार्यक्रम के अंत में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर शुक्ला ने डायबिटीज टॉक भी की तथा लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश को सम्मानित भी किया गया।

Check Also

ओमान में ड्रोन हमले के बाद छठे दिन भी लापता अमित का सुराग नहीं, परिवार की बढ़ी बेचैनी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कुशीनगर। ओमान के सोहर पोर्ट पर दुबई के टैंकर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *