Breaking News

लोक सभा अध्यक्ष ने दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है, आप सभी को “विजयादशमी” यानि “दशहरे” के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। नौ दिनों की साधना के बाद आने वाला यह पर्व हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का समृद्ध स्वरूप है। विजयादशमी का यह पर्व अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय के हमारे शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है।यह पर्व हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक है।
विजयादशमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण पर और माँ दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जब हम सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हैं, तो निश्चय ही हमारी विजय होती है। विजयदशमी देश के प्रत्येक हिस्से में पूरे उल्लास और उत्साह से मनाया जाता है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का पर्व है।
श्री बिरला ने कहा कि दशहरे में रावण दहन का अर्थ सिर्फ एक पुतले को जलाना नहीं है, बल्कि समाज और अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करना है। नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक की दिशा में आगे बढ़ना है। आज हम सभी संकल्प लें कि हम सदैव सत्य, धर्म, न्याय के मार्ग पर चलेंगे। एकजुट रहकर हम एक सशक्त और उन्नत राष्ट्र का निर्माण करेंगे।

Check Also

राजधानी में महिलाओं व ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला स्मार्ट ‘पिंक सहेली कार्ड’, बसों में मुफ्त यात्रा की नई व्यवस्था

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES