Breaking News

राम मंदिर चंदे की कथित चोरी का पैसा भाजपा चुनाव में खर्च करेगी: शिवपाल सिंह यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे की कथित चोरी का पैसा भाजपा चुनाव में खर्च करेगी। हालांकि अयोध्या में दान राशि से जुड़ी जांच में एसआईटी ने 105 बार बिना अनुमति नकदी हटाने या छिपाने की घटनाएं सीसीटीवी में मिलने की जानकारी दी है, जबकि कीमती चांदी की ईंटों और अन्य वस्तुओं के मामले में कोई गड़बड़ी नहीं मिलने की बात भी सामने आई है।
शिवपाल मंगलवार को बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह के नेतृत्व में आयोजित पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आ रहे हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 100 से अधिक पुलों का निर्माण कराया गया, लेकिन भाजपा सरकार में 14 वर्ष बाद भी मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूरा नहीं हो सका। शिवपाल ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ते कर्ज को लेकर भी सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल प्रचार-प्रसार में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं का पलायन रोकने के लिए चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। शिवपाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में सपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES