वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उ0प्र0 परिवहन निगम बसों के बेहतर व नियमित संचालन हेतु चालकों की कमियों को शीघ्र ही पूरा करेगा। इसके लिए 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2024 तक परिवहन निगम विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले के आयोजन के माध्यम से संविदा चालकों की भर्ती करेगा।
यह जानकारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से आगामी माह तक 7188 चालक संविदा के आधार पर परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में (अनुबंधित बसों सहित) रखे जायेगे। महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के लिए परिवहन निगम द्वारा 7000 बसों का संचालन किया जाना है। 28 नवम्बर को नोयडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 02 दिसम्बर को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या एवं वाराणसी में, 06 दिसम्बर को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़ में, 10 दिसम्बर को सहारानपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा एवं प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।