Breaking News

डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने का संकल्प, रालोद ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई जयंती

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न, मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्र ने की और संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया। वक्ताओं ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और युवाओं के लिए उनके संदेशों को याद किया।
रजनीकांत मिश्र ने कहा कि डॉ. कलाम केवल वैज्ञानिक या राष्ट्रपति नहीं, बल्कि सादगी, समर्पण और कर्मयोग के प्रतीक थे। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखे और उन्हें साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आज देश को दिशा देने के लिए कलाम के विचारों को आत्मसात करना जरूरी है ताकि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रसर हो सके।
मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने दिखाया कि शिक्षा, विज्ञान और ईमानदारी के माध्यम से देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। रालोद कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि डॉ. कलाम ने सिखाया कि लगन और निष्ठा से कोई भी व्यक्ति ऊँचाइयों को छू सकता है। उन्होंने कहा कि रालोद शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, जितेन्द्र कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES