Breaking News

अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई में धमाकों की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
मुंबई। मुंबई पुलिस को गुरुवार देर रात वॉट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं और 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX फिट कर बड़े धमाके की साजिश रच रहे हैं। संदेश में यह भी लिखा गया कि इससे एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है। धमकी के बाद पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है, जबकि एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क कर दी गई हैं।
दरअसल शनिवार को गणेशोत्सव का अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी है, जब लाखों श्रद्धालु गणेश विसर्जन में शामिल होंगे। इस वजह से सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई है और कई जगहों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
रेलवे स्टेशन पर बम लगाने की धमकी झूठी निकली :
दरअसल 25 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में 43 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली थी। राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे ने रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES