Breaking News

पुलिस चौकी में SI और चौकीदार पर हमला, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। गुरुवार देर रात डॉक्टर खेड़ा पुलिस चौकी में बड़ी घटना हुई। रात करीब 1:30 बजे अजय गोस्वामी और उसका भाई मनोज गोस्वामी चौकी में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने चौकीदार लाल बहादुर की पिटाई की और चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े, सरकारी कागज फाड़े, एसी व फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।
इस दौरान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार के पहुंचने पर उनसे भी मारपीट की गई और उनकी जेब से 1300 रुपये छीन लिए गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 3 बजे अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए रुपये बरामद कर लिए। उसका भाई मनोज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
शुक्रवार सुबह आरोपी के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने अजय के पिता नन्द किशोर, बहनोई कुणाल मिश्रा, पत्नी मिथलेश और बहन कमलेश गोस्वामी पर शांति भंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस चौकी के अंदर हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES