Breaking News

पंडित कृष्णचंद्र शुक्ल ने मुस्लिम धर्मगुरुओं का स्वागत किया : बारिश के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी

– लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी का जश्न, जुलूसों में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी में ईद मिलादुन्नबी पूरे हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाई जा रही है। शहरभर में दो बड़े जुलूसों के अलावा लगभग 150 छोटे जुलूस भी निकाले गए। सदर और हुसैनगंज से निकले जुलूस जैसे ही उदयगंज पहुंचे, वहां आचार्य पंडित कृष्णचंद्र शुक्ल ने मुस्लिम धर्मगुरुओं का स्वागत किया। उन्होंने मौलाना को फूलमाला पहनाई और गले लगाकर गंगा-जमुनी तहजीब का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मौलाना महमूदुल हसन ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की 1500वीं सालगिरह का जश्न मना रहे हैं और संदेश यही है कि सभी लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें। वहीं आचार्य शुक्ल ने कहा कि हम सभी भाईचारे और प्रेम से त्योहार मनाते हैं, यही हमारी साझा संस्कृति की खूबसूरती है।
लोग बग्गियों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। चौक में शाहमीना दरगाह पर भारी संख्या में लोग जुटे। बारिश के बीच भी जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 30 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES