Breaking News

किसानों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा किसानों को रौंदने की घटना अमानवीय क्रूर कृत्य – आरएलडी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने लखीमपुर खीरी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर काले कृषि कानूनों का शान्ति पूर्ण ढंग से विरोध कर रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा किसानों को रौंदने की घटना बहुत ही अमानवीय व क्रूर कृत्य है। उनके इस कृत्य से कई किसानों की मृत्यु हुई हैं और कई घायल हुए है।
उन्होंने कहा कि यह सोंची समझी साजिश के तहत किसानों की आवाज दबाने की कोशिश है। सभी आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जय व मृतक किसानों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये व एक आश्रित को सरकारी नौकरी व सभी घायल किसानों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES