Breaking News

लूट के सोने के आभूषण बरामद, 05 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
चित्रकूट। थाना भरतकूप व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षनिवार को मानपुर तिराहा के पास से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, नकद रूपये, 03 मोबाइल फोन, 02 अवैध तमंचा विभिन्न बोर मय जीवित कारतूस आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.10.2024 को थाना भरतकूप क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना भरतकूप पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, मोबाइल फोन आदि लूट की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना भरतकूप पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: दिलीप कुमार निवासी भडरापुरवा, छोट्टन उर्फ अखिलेश एवं छोटा एवं सचिन निवासी घुरेटनपुर थाना भरतकूप और रामानंद निवासी भगनपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES