Breaking News

अखिलेश ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं में जान फूंकी, कहा भाजपा इंडिया गठबंधन से घबराई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी )/अजय कुमार वर्मा
फतेहपुर 18 अगस्त। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की विचारधारा के लोगों और उनके मातृ संगठन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। उसी को छिपाने के लिए अब घर-घर झंडा लगाने का काम करते हैं। भाजपा के लोगों ने अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और समाजवादियों का साथ नहीं दिया था।
लोक जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की सरकार में आने के बाद भाजपा नए तरीके का भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है। भाजपा के तमाम करीबी उद्योगपति बैंकों से पैसा लेकर भारत छोड़ गए। बंगलूर के उद्योगपति से लेकर गुजरात के कारोबारियों तक की लम्बी सूची है। जनता यह सब जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं। महंगाई आसमान पर है। भाजपा गरीबों की जेब काट कर अमीरों की जेब भर रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के विकासकार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़कों में गड्ढे भरे पड़े है। केवल 100 रू0 का राशन देकर गरीबों को धोखा दे रही। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य दुगना हो गया।
श्री यादव ने कहा कि बुल्डोजर वाली भाजपा सरकार सबसे बड़ी भूमाफिया भाजपा सरकार है। अयोध्या में भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है। पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है। लेकिन याद रखें बुलडोजर के दिमाग नहीं होता है। सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश में है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना की जगह नौजवानों को पूरी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दरारजीवी पार्टी है। ये समाज में दरार पैदा कर राजनीति करते हैं। इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। भाजपा अपनी सत्ता बचाने और वोट के लिए लोगों और पार्टियों में दरार डालने का काम करती है।
अखिलेश यादव ने भारी बारिश के बावजूद प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं, नेताओं के आवास पर जाकर भेंट की। समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के दो दिवसीय सत्र में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES