Breaking News

उत्तर रेलवे द्वारा सदभावना दिवस-2023 का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 18 अगस्त। भारत के सभी धर्मों के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और लगाव को लोगों में बढावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष, 20 अगस्त को सदभावना दिवस मनाया जाता है । इसी क्रम में आज उत्तर रेलवे ने प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में सदभावना दिवस-2023 का आयोजन किया। शोभन चैधुरी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने रेलकर्मियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे ।
श्री चैधुरी ने कहा कि जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा को बिना ध्यान दिये भारत के सभी लोगो को भावनात्मक एकात्मकता और सदभावना के लिए कार्य करना, देश की प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस सब को हिंसा के बिना, संवैधानिक साधनों और बातचीत के द्वारा सच्चे मन से दूरियों को मिटाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *