Breaking News

35 Btn. अप्पू बाग में छठ पूजा की भव्य तैयारियाँ, कमांडेंट अतुल शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

– दो नावों पर महिला-पुरुष तैराकों की टीम तैनात
वेब (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। छठ पूजा महोत्सव हेतु 35 बटालियन अप्पू बाग में कमांडेंट अतुल शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विशेष रूप से दो नावों का प्रबंध किया गया है। इनमें से एक नाव पर महिला तैराक तैनात रहेंगे, महिला टीम में अनामिका, वंदना, मुस्कान पटेल, नैंसी पटेल, और दिव्यानी निषाद जैसे दक्ष तैराक शामिल हैं। जबकि दूसरी नाव पर SDRF टीम के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं।
छठ घाट के निरीक्षण के दौरान कमांडेंट अतुल शर्मा के साथ एजूडेंट कमांडेंट रणजीत सिंह, नगर निगम से फूड इंस्पेक्टर संचिता मिश्रा, सभासद हरिश्चंद्र लोधी भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने में कई प्रमुख समाजसेवी समाजसेवी अजय कुमार वर्मा, शरद चंद्र मिश्रा, और सुरेंद्र सिंह रावत जैसे गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहेंगे, जो व्यवस्था और सेवाओं को संभालने में मदद करेंगे। साथ ही सफाई के कार्यों की निगरानी सफाई सुपरवाइजर लक्ष्मण कर रहे हैं, जबकि नगर निगम से फूड इंस्पेक्टर संचिता मिश्रा को खान-पान की गुणवत्ता पर ध्यान देने का जिम्मा सौंपा गया है।
छठ पूजा के इस पावन अवसर पर सुरक्षा में कोई भी कमी न रह जाए, इसके लिए बटालियन के सभी दल अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। पीएसी बैंड भी पूजा के माहौल को भक्तिमय बनाएगा। स्थानीय जनता भी छठ पर्व के इस विशेष आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है और इस बार की सुरक्षा व्यवस्था ने लोगों का विश्वास और बढ़ा दिया है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *