Breaking News

चोरी के सोने के आभूषण के साथ 01 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षुक्रवार को सिकन्दरपुर बलूनी स्कूल के पास से अभियुक्त शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/ निशादेही से चोरी के सोने के आभूषण, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.10.2024 को थाना न्यू आगरा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: शिवकुमार निवासी नगला जऊपुरा थाना सिकन्दरा कमिश्नरेट आगरा।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *