Breaking News

NGO “अनाम प्रेम” द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले रेल कर्मचारी एवं कामगार हुए सम्मानित

– रेलकर्मी वास्तविक ऋषि हैं, जोकि वर्ष पर्यन्त एक तपस्वी की भांति इन लौह पटरियों एवं रेलगाड़ियों की देखभाल बिना किसी अपेक्षा के करते हैं: आनंद सिंह
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अपनी कर्मठ, अनुशासित एवम समर्पित रेल सेवाएं प्रदान करने वाले उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 12 रेल कर्मियों को षनिवार को विजयदशमी के पावन अवसर पर अनाम प्रेम संस्था द्वारा लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
     सम्मान कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार ने कर्मचारियों को शाल एवं उपहार भेंट करके उनको सम्मानित किया। उनके साथ अनाम प्रेम संस्था के कार्यपालक आनंद सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती रीना आनंद सिंह भी रहीं। मुंबई की इस संस्था द्वारा सराहनीय रेल कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करके उनको प्रोत्साहित किया जाता है। यह संस्था अनेक अवसरों पर रेलवे, रक्षा एवम चिकित्सा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वाले कर्मियों एवम श्रमिकों को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन करने का उत्तम कार्य करती है।
     वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि पुरस्कृत किए गए रेल कर्मचारियों में राजकुमारी सफाईवाला, अवधेश यादव ड्राइवर, अनामिका प्वाइंट्समैन, राम गोपाल हेल्पर कुक, मुजीबुल्लाह यात्री सहायक, सुशीला देवी पॉइंट्समैन, शालू सफाईवाला, हसन महमूद प्वाइंट्समैन, मुकेश सफाईवाला, सुमन श्रीवास्तव डब्ल्यू.आर.बी., ज्योति टी.सी.एम. एवं श्रीमती मिथिलेश हेड खलासी हैं।
आनंद सिंह ने बताया कि रेलवे के कारण ही हम सभी अपने मित्रों और संबंधियों से भारत के किसी भी क्षेत्र में जाकर मिल पाते हैं एवं अनेक अवसरों और उत्सवों का सामूहिक रूप से आनंद उठा पाते हैं। उन्होंने बताया कि विजयदशमी के दिन हम अपने लौह उपकरणों की पूजा करते है, किंतु आप रेलकर्मी वास्तविक ऋषि हैं, जोकि वर्ष पर्यन्त एक तपस्वी की भांति इन लौह पटरियों एवं रेलगाड़ियों की देखभाल बिना किसी अपेक्षा के करते हैं। इसीलिए यह पर्व हमें यहां तक लाया है, ताकि हम आप रेलकर्मियों को सम्मानित करके आपके प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकें।

Check Also

27 मार्च से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES