Breaking News

कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने महानवमी एवं विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने शारदीय नवरात्र की महानवमी एवं विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी परम्परा में चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के पहले नौ दिन मां दुर्गा की आराधना को समर्पित हैं। यह हमें भौतिक जगत से अलौकिक जगत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। महानवमी पर उन्होंने कन्याओं को मां दुर्गा, मां अम्बा और सर्वशक्तिमान बताते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने की जिम्मेदारी पुरुषों के साथ-साथ आज की नारी शक्ति पर भी है। दशहरा पर्व असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्री राम ने रावण का अंत करके विश्व में अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। यह पौराणिक पर्व हमें अहंकार और लोभ पर विजय प्राप्त करने का भी संदेश देता है। हमारी सनातन संस्कृति मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के उच्चादर्शों एवं नैतिकता को समाहित एवं आत्मार्पित किए हुए हैं। हम नीति, धर्म और सद्मार्ग पर चलकर शीलवान बने।
अतएव महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने एक बार फिर से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुख समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES