Breaking News

मिल्कीपुर उपचुनाव: सीएम योगी ने सम्भाली जिम्मेदारी, लगेगा मंत्रियों और विधायकों का जमावड़ा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मिल्कीपुर उपचुनाव भाजपा और सरकार के लिए प्रतिस्ठा का प्रष्न बन चुका है और अब सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव की जिम्मेदारी सम्भालते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए 24 जनवरी को वोट मांगेंगे। सरकार के कई मंत्रियों ओर विधायकों को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हैरिंग्टनगंज के पलिया चैराहे पर सुबह दस बजे से जनसभा का आयोजन किया गया है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा का संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा को बनाया गया है। एक दिन पहले ही यह तय किया गया था कि भाजपा के 40 विधायक डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंडल अध्यक्ष, प्रवासी और प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में हर बूथ की सहभागिता होगी। इसके लिए जिले के पदाधिकारी लगातार बूथ के कार्यकताओं से संपर्क कर रहे हैं। अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES