Breaking News

उत्तर रेलवे : नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 239वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन 

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। आज दिनांक 06 सितम्बर 23 दिन बुधवार को उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 239वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन हुआ। इस दो दिवसीय वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक  महत्वपूर्ण विषयों के साथ साथ रेल कर्मियों से जुड़े अनेक मुद्दों एवं कर्मचारी कल्याण तथा हित संबंधी अनेक विषयों पर अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
      इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने अवगत कराया  कि यह दो दिवसीय वार्ता तंत्र अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा उन्होंने आशा व्यक्त की, कि इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से आगामी समय में प्रशासन एवं यूनियन के संयुक्त प्रयासों के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी। समापन के इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन के मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्रा, मंडल मंत्री आर.के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES