Breaking News

शारदीय नवरात्रि आज से, देखें पूरा कैलेंडर, नौ दिन तक देवी के नौ अलग-अलग स्वरूप

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। हिंदू धर्म के लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख उत्सव में से एक है। इस दौरान लोग अपने घरों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि विधान पूजा करते हैं। कहते हैं जो भक्त नवरात्रि में सच्चे मन से मां की पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। नौ दिनों तक चलने वाला ये महापर्व देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है। इस दौरान उपवास, देवी के मंत्रों का जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की भी परंपरा है। नवरात्रि के पावन दिनों में हर घर में विशेष रूप से कलश स्थापना, अखंड ज्योति और कन्या पूजन जैसी धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं। नौ दिन तक देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर:
पहला दिन 3 अक्टूबर, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन.
दूसरा दिन 4 अक्टूबर, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन.
तीसरा दिन 5 अक्टूबर, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन.
चैथा दिन 6 अक्टूबर, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन.
पांचवां दिन 7 अक्टूबर, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन.
छठा दिन 8 अक्टूबर, मां कात्यायनी की पूजा का दिन.
सातवां दिन 9 अक्टूबर, मां कालरात्रि की पूजा का दिन.
आठवां दिन 10 अक्टूबर, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन.
नौवां दिन 11 अक्टूबर, मां महागौरी की पूजा का दिन.
विजयदशमी: 12 अक्टूबर, दुर्गा विसर्जन.

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES