Breaking News

IPS की अभिनेत्री बेटी 15 किलो सोने के साथ हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बेंगलुरु। सोने की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु के राजस्व खुफिया निदेशालय (क्त्प्) ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके कब्जे से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। रान्या अपनी लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स के कारण डीआरआई की निगरानी में थीं। वह 3 मार्च की रात दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंची थीं, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया।
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर में पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने अपने कपड़ों में गोल्ड बार्स (सोने की छड़ें) छिपा रखे थे। रान्या आईपीएस रामचंद्र राव की बेटी हैं, जो वर्तमान में कर्नाटक पुलिस के हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं। डीआरआई अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पुलिस या अन्य लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के कर्मियों से रान्या को गोल्ड स्मगलिंग में कोई मदद मिल रही थी या नहीं।

Check Also

जिला शिक्षक सम्मान से नवाजी गईं प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी, शिक्षा के प्रति समर्पण को मिली नई पहचान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार भागलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES