Breaking News

सोने की तस्करी में LTT एक्सप्रेस से सवा करोड़ का जेवर बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में ट्रेन से सोने की तस्करी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें जीआरपी बस्ती की टीम ने सवा करोड़ का जेवर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह मुखबिर की सुचना के बाद ट्रेन नंबर 20103 एलटीटी एक्सप्रेस की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदनीपुर जिले के रहने वाले 30 वर्षीय लालू महीश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 7 अलग-अलग पैकेट में 1573.63 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी सोने का कोई वैध कागज नहीं दे पाया। उसने बताया कि यह सोना लखनऊ के सराय माली खां चैक निवासी जुयेब खान ने दिया था। जुयेब ने लालू को निर्देश दिया था कि माल गोरखपुर पहुंचाना है। वहां फोन करके बताएगा कि किसे देना है।
पुलिस ने बरामद सोने की जांच के लिए आयकर विभाग और राज्य कर विभाग की सचल दल को रिपोर्ट भेजी है। जीआरपी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES