Breaking News

स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना होगी- जयवीर सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। गोरखपुर एवं अलीगढ़ में स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना का प्रस्ताव है। इन दोनों जनपदों में संस्थान के निर्माण हो जाने से विभिन्न हॉस्पिटैलिटी आतिथ्य एवं टैªवल एण्ड टूरिज्म क्षेत्र में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे। इन संस्थाओं से निकले हुए विद्यार्थी रोजगारपरक डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं पीजी डिप्लोमा प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के रूप में इन संस्थानों का स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं से प्रतिवर्ष लगभग 1700 से अधिक युवक एवं युवतियांे को परास्नातक डिग्री, डिप्लोमा, स्नातक डिग्री डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों को मिलाकर 17 प्रकार के कोर्सों में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES