Breaking News

सीबीआई ने उत्तर पूर्वी रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को घूसखोरी में गिरफ्तार किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। सीबीआई ने शिकायतकर्ता से तीन लाख रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर पूर्वोत्तर रेलवे (NER), गोरखपुर के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (Principal Chief Manager), (IRSS : 1988) को गिरफ्तार किया। एक शिकायत के आधार पर प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (IRSS : 1988), NER, गोरखपुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमें जेम पोर्टल (GEM PORTAL) पर शिकायतकर्ता की फर्म का पंजीकरण रद्द न करने के एवज में 7 लाख रु. की अनुचित माँग का आरोप है। आगे यह आरोप है कि शिकायतकर्ता की कंपनी रेलवे को वार्षिक अनुबंध के आधार पर 80,000/= रु. प्रति ट्रक प्रति माह की व्यवस्था कर रही थी।
C.B.I. ने जाल बिछाया एवं शिकायतकर्ता से 3 लाख रु. का अनुचित लाभ स्वीकार करने पर आरोपी को पकड़ा। गोरखपुर एवं नोएडा (उत्तर प्रदेश) में स्थित आरोपी के कार्यालयी व आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें रु. 2.61 करोड़ (लगभग) की नकद धनराशि एवं आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को लखनऊ की सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *