Breaking News

लूट के सोने के आभूषण बरामद, तमंचे के साथ 01 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गौतमबुद्धनगर 1 नवम्बर। दिनांक 01.11.2023 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ट्राइड़ेन्ट गोल चक्कर, सेक्टर-03 के पास चेकिंग के दौरान दो पहिया सवार बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त आनन्द घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन बरामद हुई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द निवासी गांधी विहार थाना गीता कॉलोनी पूर्वी दिल्ली शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व दिल्ली के विभिन्न थानो में लूट, चोरी आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण लूट की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना बिसरख पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES