Breaking News

विपक्षी दलों के सीनियर लीडरशिप के मोबाइल हैंकिंग अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण : अध्यक्ष रामाशीष राय

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 नवम्बर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बयान जारी कर विपक्षी दलों के सीनियर लीडरशिप के स्टेट एजेंसीज द्वारा मोबाइल हैकिंग संबंधी एप्पल कंपनी के नोटिफिकेशन को अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा के शासनकाल में कुछ समय पूर्व भी इसी प्रकार से राजनयिकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों के मोबाइल को हैक करने का प्रयास किया गया था, जिसे पेगासस कांड के नाम से जाना जाता हैं। उक्त प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने शीर्ष न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर. वी. रवींद्रन द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर गौर करने के बाद इस बात का भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार ने पेगासस मामले की जांच में सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न सांसदों के मोबाइल फोन हैकिंग किए जाने का प्रयास एक तरफ जहां आम आदमी के गोपनीयता के अधिकार का हनन है, वहीं सरकार द्वारा उक्त गंभीर प्रकरण की जांच न कराकर क्लीन चिट दिया जाना केंद्र सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
श्री राय ने कहा कि उक्त घटनाओं से स्पष्ट है कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा बुरी तरह नकारे जाने के डर से भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही हैं, परंतु विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भाजपा की विभाजनकारी एवं विनाशकारी नीतियों के खिलाफ करनी का फल देने को तैयार हैं।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES