Breaking News

भारी सफल रहा सपा का खिलाड़ी जोड़ो यात्रा,7 नवम्बर से दूसरा चरण होगा

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 नवम्बर। समाजवादी पार्टी स्पोर्ट्स विंग उ0प्र0 के प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी की अपने द्वितीय चरण की यात्रा हमीरपुर से 7 नवम्बर 2021 से प्रारम्भ होकर 20 नवम्बर 2021 को सीतापुर तक चलेगी। इस यात्राक्रम में हमीरपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) गाजियाबाद, बुलन्दषहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और हरदोई जाएंगे।
समाजवादी पार्टी की स्पोर्ट्स विंग के प्रदेष प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी द्वारा खिलाड़ी जोड़ो यात्रा का प्रारम्भ 22 अक्टूबर 2021 को महोबा जनपद से शुरू हुआ। लगभग 2200 किलोमीटर चलकर प्रथम चरण का कौशाम्बी में समापन हुआ। इनके कार्यक्रम में सभी खेलों के अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं जनपदीय खिलाड़ी मौजूद रहे। ओलम्पियन दानिश मुस्तफ़ा (हाॅकी) मोहम्मद इमरान अन्तर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी, सुनील यादव अन्तर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी, मोहम्मद आमिर अन्तर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी, राकेश कुमार क्रिकेट (रणजी ट्राॅफी) अस्करी अब्बास फुटबाॅल, शादाब रज़ा फुटबाॅल, बदरूल हसन जै़दी (स्कूल्स इण्डिया) जावेद अख्तर (नेशनल) अभिनव श्याम गुप्ता बैडमिंटन (अर्जुन अवार्ड़ी) ऋषि शर्मा राष्ट्रीय खिलाड़ी लाॅनटेनिस तथा समाजवादी पार्टी का जिला संगठन, वरिष्ठ नेतागण, फ्रंटल के नेता एवं लाखों की तादाद में खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
सभी लोगों ने खेल और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ-साथ 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *