Breaking News

कोपेनहेगन में “विकसित भारत रन” में शामिल हुए यूपी के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

– प्रवासी भारतीयों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन हुआ भव्य
– ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ 150 स्थानों पर एक साथ हुआ आयोजन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ/कोपेनहेगन। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास, कोपेनहेगन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “विकसित भारत रन 2025” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कोपेनहेगन नगर के मेयर एलन एस. एंडरसन और भारत के राजदूत मनीष प्रभात ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।
इस आयोजन में प्रवासी भारतीय समुदाय, छात्र-छात्राओं, पेशेवरों और भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 200 धावक और 20 से अधिक सामुदायिक संगठन इसमें शामिल हुए, जिसने कार्यक्रम को एक भव्य स्वरूप प्रदान किया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत @2047” संकल्प पर प्रकाश डाला और प्रवासी भारतीयों से इसमें सक्रिय योगदान का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को “विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प” की शपथ भी दिलाई।
रन के साथ-साथ “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)” और “Tribes India” की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रवासी भारतीय समुदाय और स्थानीय नागरिकों ने इस प्रदर्शनी को सराहते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और आत्मनिर्भरता की झलक देखी। अपने कोपेनहेगन प्रवास के दौरान मंत्री सिंह ने हिंदू स्वयंसेवक संघ (HSS) डेनमार्क के वरिष्ठ प्रचारक रमेश भारद्वाज से उनके आवास पर मुलाकात की और भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर सार्थक संवाद किया।
“विकसित भारत रन” सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम ने फिटनेस, सेवा भावना और सतत विकास का संदेश दिया। साथ ही, “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को मजबूत करते हुए यह रन विश्वभर में 150 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ, जिसने भारत की वैश्विक भूमिका और प्रवासी भारतीयों की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

Check Also

भारत-रोमानिया संबंधों में नया अध्याय : हर साल 30 हजार भारतीयों को मिलेगा रोजगार का अवसर – जितिन प्रसाद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बुखारेस्ट / नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES