Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना और सेवा का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुँचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री से अपनी शिकायतें साझा कीं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति की परेशानी को गंभीरता से लिया जाए और समाधान की प्रक्रिया पारदर्शी व त्वरित हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा जताई कि वे नियमित रूप से जनता की समस्याओं की समीक्षा करें और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करें।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES