Breaking News

लखनऊ में ‘वंदे मातरम् मार्ग’ घोषित करने की मांग, रालोद व्यापार प्रकोष्ठ ने सीएम को भेजा पत्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल से बंगीय नागरिक समाज के मुख्य संयोजक पी.के. दत्ता ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। इस दौरान समाज की विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। रोहित अग्रवाल ने उनकी मांगों को उचित बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसे पूरा करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बंगीय समाज लंबे समय से प्रदेश के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान में योगदान देता आया है। समाज के लोग पूरे देश में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। साथ ही लखनऊ का बंगीय नागरिक समाज वर्षों से 26 जून को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्मदिन मनाता रहा है।
इसी क्रम में पी.के. दत्ता ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि लखनऊ में हनुमान सेतु से डालीगंज क्रॉसिंग तक की सड़क को ‘वंदे मातरम् मार्ग’ घोषित किया जाए। साथ ही बंकिमचंद्र चटर्जी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। रोहित अग्रवाल ने इन मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि इससे समाज की भावनाओं को सम्मान मिलेगा।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES