Breaking News

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के विरूद्ध करें कड़ी कार्यवाही: केशव प्रसाद मौर्य

– अभियान चलाकर बरसात के पूर्व सभी नाले-नालियों की सफाई करायी जाय: केशव प्रसाद मौर्य
– पर्यावरण दिवस पर सभी लोग अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाये
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। स्टेट लैण्ड पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये, साथ ही अभियान चलाकर बरसात के पूर्व सभी नाले-नालियों की सफाई करायी जाय, पर्यावरण दिवस पर सभी लोग अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाये। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्किट हाउस सभागार प्रयागराज में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बैठक में कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग एवं विकास कार्य से सम्बंधित अधिकारी ब्लाक स्तर पर नियमित अंतराल पर बैठक करें तथा जनसमस्याओं को निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह चैपाल का आयोजन करते हुए वहां के लोगो की शिकायतों को सुने तथा उसका निस्तारण करायें।
उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन रिंगरोड़ के प्रगति के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि रिंग रोड़ को 7-8 सेक्टरों विभाजित करते हुए रिंग रोड़ के अंदर व बाहर एक किलोमीटर की सीमा में स्थित जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण या आवास विकास परिषद के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवासीय, व्यावसायिक गतिविधिया, मनोरंजन, खेल-कूद की दृष्टि से विभाजित कर इस क्षेत्र को विकसित करने हेतु विधिवत कार्य योजना बनाने के लिए कहा है। उन्होंने उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण से इस क्षेत्र में प्लाटिंग किये जाने की गतिविधियों पर निगरानी किये जाने हेतु चेकिंग अभियान चलाये जाने के लिए कहा है।
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गयी विद्युत विभाग से सम्बंधित समस्याओं के बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विद्युत विभाग लाइन लॉस को रोके, परंतु उपभोक्ताओं का किसी भी स्थिति में उत्पीड़न न होने पाये तथा जहां पर भी आवास बने है, वहां पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उपमुख्यमंत्री ने कंज्यूमर एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम को शहर के स्टेक लैण्ड व विस्तारित क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा की जमीनों को चिन्हित कर उसकी कटीले तारों से घेराबंदी कर वहां पर विकासपरक योजनाओं से सम्बंधित कार्ययोजना बनाकर भूमि को विकसित कराने के निर्देश दिए है।
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में उपमुख्यमंत्री ने बरसात के पूर्व सभी नाले-नालियों की अभियान चलाकर सफाई कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि बरसात में कहीं भी नालो के ओवरफ्लों या जल-जमाव की शिकायत न आयें। महाकुम्भ के दौरान जो पौधे लगाये गये थे, उनकी उचित देखभाल न होने से उनके सूखने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने इसमें लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि 05 जून को पर्यावरण दिवस है, उस दिन सभी लोग अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाये।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनशिकायतों से सम्बंधित प्रेषित प्रकरणों पर सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा उनका समय से निस्तारण नहीं किया जाता है, इसके लिए उन्होंने एक अलग रजिस्टर में अंकित करने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने एवं उससे जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराने के लिए कहा है। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, विधायकगण गुरू प्रसाद मौर्या, दीपक पटेल, सुरेन्द्र चैधरी एवं संजय गुप्ता, राजेश शुक्ला, निर्मला पासवान, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, पीडीए उपाध्यक्ष अमित पाल, सीडीओ हर्षिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES