Breaking News

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने संस्थान और ट्रेड के विकल्प में संशोधन का अवसर दिया गया है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 9 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक खोलने का निर्णय लिया है। इस अवधि में अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार नए विकल्प जोड़ने या पहले से भरे गए विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे।
व्यावसायिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से संचालित है। भारत सरकार के डीजीटी से प्राप्त डायनेमिक सीट मैट्रिक्स के आधार पर पोर्टल पर सीटों का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ संस्थानों में पहले से मैप किए गए एनसीवीटी व्यवसायों की कुछ यूनिटों और सीटों को अनमैप किए जाने के बाद उन्हें एससीवीटी पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया गया है, जिससे एससीवीटी की सीटों में वृद्धि हुई है। वहीं कई संस्थानों द्वारा लंबित मैपिंग पूरी किए जाने से एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में भी सीटों की संख्या बढ़ी है।
अभिषेक सिंह ने कहा कि अद्यतन सीट मैट्रिक्स के आधार पर सभी पात्र अभ्यर्थी 9 से 12 अगस्त के बीच एससीवीटी के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड के विकल्प संशोधित कर सकते हैं। विभाग की ओर से सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को उनकी पसंद के ट्रेड और संस्थान में प्रवेश का अवसर मिल सके।

Check Also

घुमंतू समाज को मिलेगा सम्मान और विकास का अधिकार, अब दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES