Breaking News

विधायक पवन सिंह चौहान ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 नवंबर। विधान परिषद सदस्य एवं एस0 आर0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक पवन सिंह चौहान ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
विधान परिषद सदस्य श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार दीपावली पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। दीपावली स्वयं के अंदर के अंधकार को मिटा कर समूचे संसार को प्रकाशमय बनाने का त्योहार है। साथ ही उन्होने समस्त जन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली को प्रदूषण से मुक्त रखते हुए त्योहार का आनन्द लें।
श्री चौहान ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES