Breaking News

धनतेरस एवं दीपावली पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं – मनोज यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 नवंबर। धनतेरस एवं ज्योति पर्व दीपावली के पावन अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।
श्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि धनतेरस एवं दीपावली का यह पर्व असत्य पर सत्य एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने एवं सत्य के मार्ग पर चलने हेतु संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष राम उजागर यादव ने भी प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES