Breaking News

महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पास हो चुका है, मोदी सरकार उसे लागू करें : प्रणीति शिंदे, सांसद

– भाजपा मौजूदा 543 सीटों पर महिला आरक्षण तुरंत लागू करे, कांग्रेस का पूरा समर्थन – प्रणीति शिंदे
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और सांसद प्रणीति शिंदे ने मंगलवार को लखनऊ स्थित नेहरू भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2023 में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को अब तक लागू न करना महिलाओं के साथ अन्याय है और भाजपा की नीयत पर सवाल खड़े करता है। शिंदे ने मांग की कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर तुरंत आरक्षण लागू किया जाए, कांग्रेस इसका पूर्ण समर्थन करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा से सीधा सवाल किया कि क्या वह किसी महिला को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के बजाय केवल चुनावी लाभ के लिए मुद्दों का इस्तेमाल करती है।
प्रणीति शिंदे ने कहा कि कांग्रेस शुरू से महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संसद में इसका समर्थन स्पष्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस विधेयक को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर जानबूझकर लागू करने में देरी की है। शिंदे ने कहा कि बिना अद्यतन जनगणना के सीटों का पुनर्निर्धारण असंवैधानिक होगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस का नाम लेते हैं, जबकि महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम कांग्रेस सरकारों ने उठाए हैं।
अंत में नेताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES