– चारबाग के व्यापारियों की समस्याओं को समाधान के लिए जिलाधिकारी, मंडलायुक्त एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री के सामने रखेगा आदर्श व्यापार मंडल
– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, चारबाग इकाई के पुनर्गठन के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान मे क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं पुनर्गठन बैठक का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं पुनर्गठन बैठक में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे।
क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं पुनर्गठन बैठक में पान दरीबा, एपीसेन रोड, मवैया, लोकमान्यगंज ,सब्जी मंडी, विजयनगर ,दूध मंडी, गुरु नानक मार्केट के व्यापारी शामिल हुए। चारबाग के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मुखरता से उठाया चारबाग के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने रविन्द्रालय तिराहे पर बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की तथा यातायात जाम एवं अस्थायी अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाए गए।
चारबाग मार्केट में स्ट्रीट्लाईट एवं सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की भी व्यापारियों सम्मेलन में मांग की, तथा फुट ओवरब्रिज पर बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ आए दिन होने वाली अपराधिक घटनाओं को भी व्यापारियों ने सम्मेलन में उठाया। इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा चारबाग के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल हर स्तर पर प्रयास करेगा तथा जिलाधिकारी, मंडलायुक्त एवं सरकार के लखनऊ के प्रभारी मंत्री से मिलकर चारबाग की समस्याओं का समाधान कराएगा। उन्होंने कहा चारबाग मार्केट लखनऊ का आइना है। इसको व्यवस्थित होना अति आवश्यक है इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाता है। इस अवसर पर आयोजित पुनर्गठन बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की चारबाग इकाई के पुनर्गठन के लिए पन्द्रह सदस्यीय प्रभारी कमेटी का भी गठन किया गया।
पुनर्गठन में हर्ष पाल सिंह प्रभारी एवं सह प्रभारी प्रकाश चैरसिया, अमनदीप चावला, वकार अहमद, सतवंत वीर सिंह, काके, गुरुबचन सिंह राजा ,अंकुर अग्रवाल, हिमांशु चैबे, कमल खुल्लर, हिमांशु अग्रवाल, हर्षदीप सिंह, गुरदीप सिंह, अभय मिश्रा ,अभिनव चैबे, अनिल सचान को नामित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रभारी कमेटी को पन्द्रह दिन में सभी बाजारों में संपर्क करके सभी बाजारों से पांच पांच पदाधिकारियों को लेकर 50 नए पदाधिकारियों को जोड़ते हुए चारबाग की कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, सतबीरसिंह आनंद, मोहित कपूर, संदीप सिंह गौर, अमिताभ श्रीवास्तव, मनीष पाण्डेय, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, हर्षपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।